• April 22, 2026

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी किया हुआ है, जहां छत्तीसगढ़ में तापमान 40 अंश सेल्सियस के आस पास है, वही बेमेतरा जिला में तापमान लगातार तेजी से बढ़ रहा है इसका मुख्य कारण लगातार किसानों का आए दिन पराली जलाना, वायु प्रदूषण और गर्मी को बढ़ाता जा रहा है, जिसमें लगातार जिला प्रशासन के अपील करने के बाद भी लोगों में जागरूकता नहीं ,लगातार आए दिन प्रशासन द्वारा पराली ना जलाने के लिए अपील की जा रही है, जिस पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही, क्या लोगों को अपने फायदे के अलावा प्रकृति के द्वारा बड़े नुकसान की चेतावनी नजर नहीं आती, जहां एक ओर मवेशियों को भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसना पड़ रहा है, पशु पक्षियों को भी गर्मी में पेड़ काटने की वजह से अपना आशियाना खोना पड़ रहा है, सांस लेने के लिए शुद्ध वायु भी गर्मी में नहीं मिल पा रही, कहीं ऐसा ना हो की प्रकृति फिर किसी बड़ी अनहोनी घटना को लाकर खड़ा कर दे जिसका खामियाजा एक बार फिर मानव जाती को भुगतना पड़े, बेमेतरा के नीनवा गांव के आसपास कि यह घटना दोपहर और रात दोनों में लगातार सामने आ रही है, जिसमें कई एकड़ जगह को आग की लपटों में देखा जा सकता है,जहां पेड़ों और खलियानों में आग ही आग दिखाई दे रही है। इतनी गर्मी के समय आग लगाना कहां तक उचित है जहां रोड के दोनों ओर ,खेतों का धुआं चारों ओर गर्मी के समय तापमान को और ज्यादा बढ़ा रहा है वही लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित भी परेशानिया हो रही है, जिसमें कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग ,वन विभाग को तुरंत जानकारी लेकर ध्यान देना चाहिए , जिससे आने वाले समय में पशु ,पक्षियों के साथ मनुष्यों को भी सुरक्षित रखा जा सके।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…