- April 22, 2026
बेमेतरा पालिका की लचर व्यवस्था से उजड़ रहा चौक चौराहों में हुआ सौंदर्यीकरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
नेकी की दीवार, जिसे बेमेतरा के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए थाने के सामने बनाया गया, भारत माता चौक सौंदर्य बढ़ाने के लिए बनाया गया, तालाब के किनारे चौपाटी बनवाई गई, बेमेतरा शहर के कई तालाबों में भरे हुए कचरे और मलबे को गहरीकरण कर निकाला भी गया, नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार बेमेतरा को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास होते रहते हैं, अक्षय तृतीया पर परशुराम चौक में निर्मित परशुराम भगवान की भव्य प्रतिमा के सामने ब्राह्मण समाज द्वारा पूजा अर्चना भी की गई वही परशुराम चौक सुनिश्चित रखरखाव न होने के कारण अपनी सुंदरता को खो रहा है, तहसील और पीडब्ल्यूडी विभाग के सामने जय स्तंभ चौक भी है, वही सूर्य नमस्कार करते हुए 12 प्रतिमाएं भी है, प्रश्न केवल यह क्या स्वच्छता पखवाड़ा पर दिखाने के लिए सभी जगह पर साफ सफाई होती है, व्यवस्थाएं, ऐसे सौंदर्य को बढ़ाने के प्रयास होने के बावजूद इस रोड और चौराहे से निकलने वाले लोगो का ध्यान इस ओर नहीं जाता, जिन एजेंसियों को इसका काम दिया गया है,या क्या नगर पालिका परिषद जो इसके रखरखाव के लिए जिम्मेदार है उन वरिष्ठ लोगों का ध्यान भी इस ओर नहीं जाता, जबकि इसी के आसपास महत्वपूर्ण सरकारी विभाग,कलेक्टर निवास, विधायक निवास, जनप्रतिनिधियों का भी आवास है, यह कैसी संवेदनहीनता है, जो कार्यक्रमों में इतना व्यस्त, मस्त रहते हैं , जहां नेताओं के जन्मदिन पर योजनाओं के कार्यक्रमों में बेमेतरा को होल्डिंग और बैनरों से पाट दिया जाता है, क्यों उनका चौक चौराहो से निकलते समय इस तरफ ध्यान ही नहीं जाता, ऐसे लोगों पर भी क्यों करवाई नहीं होती जो इसकी सुंदरता को बिगाड़ने के लिए तोड़फोड़ करते हैं ,पत्थर बाजी करते हैं या उसे उखाड़ने का काम करते हैं, क्या नगर पालिका परिषद अपनी जिम्मेदारी का वहन और अच्छी तरीके से ध्यान पूर्वक करना शुरू करेंगे या आवश्यकता से कम लोगों की कमी को दूर करने व्यवस्था भी बना पाएंगे।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,




