• April 22, 2026

30 अप्रैल तक कर जमा करने पर पेनाल्टी माफ, बाद में 17% सरचार्ज लागू

30 अप्रैल तक कर जमा करने पर पेनाल्टी माफ, बाद में 17% सरचार्ज लागू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा संपत्तिकर जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 30 अप्रैल तक कर जमा करने वाले करदाताओं से किसी भी प्रकार की पेनाल्टी नहीं ली जाएगी।

वहीं 1 मई के बाद पूर्व वर्षों का संपत्तिकर जमा करने पर 17 प्रतिशत तक सरचार्ज वसूला जाएगा। वर्तमान में करदाताओं के पास पेनाल्टी से बचने के लिए मात्र 9 दिन शेष हैं।

निगम प्रशासन ने समस्त करदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपना बकाया कर जमा कर शासकीय छूट का लाभ उठाएं और अतिरिक्त शुल्क से बचें। राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया है कि शनिवार एवं रविवार को भी टैक्स काउंटर खुले रखे जाएं, ताकि अधिक से अधिक करदाताओं को सुविधा मिल सके।

इसके साथ ही बकायादारों से वसूली के लिए घर-घर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं तथा नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से कर भुगतान के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। आयुक्त ने राजस्व अमले को निर्देश दिए हैं कि शेष बचे दिनों में पूरी सक्रियता और गंभीरता के साथ वसूली कार्य किया जाए।

साथ ही आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अवैध नल कनेक्शनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बिना अनुमति लगाए गए नल कनेक्शनों को काटा जाएगा तथा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति किसी भी प्रकार का कनेक्शन स्थापित करना नियम विरुद्ध है।


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…