• April 22, 2026

कोहका का राजस्व महकमा फिर चर्चा में, आरआई पर लग रहे सीमांकन के नाम पर 50 हजार की डिमांड करने के आरोप, कलेक्टर से शिकायत

कोहका का राजस्व महकमा फिर चर्चा में, आरआई पर लग रहे सीमांकन के नाम पर 50 हजार की डिमांड करने के आरोप, कलेक्टर से शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग जिले का कोहला राजस्व अमला एक बार फिर चर्चा में है। महकमे के आरआई पर सीमांकन जैसे कामों के एवज में 50 हजार रुपए तक की डिमांड के आरोप लग रहे हैं। ऐसी शिकायत पहली बार नहीं है, इससे पहले भी ऐसी शिकायतें सामने आ चुकी है। इस बार वर्तमान आरआई पर आरोप लगे हैं। पीड़ित लोगों ने कलेक्टर से इस पूरे मामले की शिकायत की है। आरोप है कि वर्तमान आरआई शेष नारायण दुबे कोहका में अतिरिक्त प्रभार में हैं। उनकी मूल पदस्थापना सिकोला में है। बता दें कि कोहका राजस्व का एक बड़ा सेंटर है। लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग की शिकायत भी होते रही है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई है। आरोप लगते रहे हैं कि भाजपा के बड़े नेताओं के संरक्षण में यहां जमीन का अवैध कारोबार फलफूल रहा है।


Related News

महतारी वंदन के ई KYC व्यवस्था, जल संकट, प्रवेश प्रक्रिया व नसबंदी प्रकरण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महतारी वंदन के ई KYC व्यवस्था, जल संकट, प्रवेश प्रक्रिया व नसबंदी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में…
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमान जनक शब्दों के लिए देश की जनता के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए- सुरेंद्र कौशिक

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने जारी किए गए अपने बयान…
30 अप्रैल तक कर जमा करने पर पेनाल्टी माफ, बाद में 17% सरचार्ज लागू

30 अप्रैल तक कर जमा करने पर पेनाल्टी माफ, बाद में 17%…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा संपत्तिकर जमा करने की अंतिम तिथि 30…