• April 23, 2026

खाद बीज के नाम पर छोटे व्यापारियों को परेशान करना प्रशासन बंद करे : आशीष छाबड़ा

खाद बीज के नाम पर छोटे व्यापारियों को परेशान करना प्रशासन बंद करे : आशीष छाबड़ा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने जिले में उर्वरक एवं उन्नत बीजों की कमी को लेकर छोटे दुकानदारों के ऊपर की जा रही कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि किसानों को पर्याप्त खाद बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेवारी है भाजपा सरकार अपनी जिम्मेवारी एवं नाकामी से बचने के लिए छोटे एवं मझोले कृषि व्यापारियों को परेशान करने का काम कर रही है अगर सरकार चाहती है कि किसानो को सही समय पर खाद एवं बीज की आपूर्ति हो तो इसके लिए आवश्यक है कि सरकार पहले सेवा सहकारी समिति के माध्यम से पूरा खाद बीज वितरण कराए।उसके बाद निजी विक्रेताओं को दे।उर्वरक की हैंडलिंग पूरा सरकार के हाथ में है।मुद्दों को भटका कर सरकार जिम्मेदारी से बच नहीं सकती.
छोटे छोटे व्यापारियों पर कार्यवाही के लिए धमकाना और दिखावे की कार्यवाही औचित्य हीन है।इससे प्रशासन अपने कर्तव्यों से ध्यान भटकाने का उपाय के रूप में देखा जाएगा।अपनी जिम्मेदारी से सरकार बच नहीं सकती।
किसानो को सही दाम पर रासायनिक उर्वरक और खाद बीज की सुनिश्चित आपूर्ति बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है।,सरकार अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हट सकती।जिले में वर्तमान में खरीफ सीजन की मांग के मुकाबले भंडारण बहुत कम है।ऐसे में अपनी कमियां छुपाने सरकार और प्रशासन छोटे छोटे व्यापारियों को धमका कर अपने कर्तव्यों से छुटकारा पाने का प्रयास कर रही है।आज की स्थिति में बड़े मगरमच्छ सरकार को चढ़ावा दे कर खाद के काले कारनामों को अंजाम दे रहे है, ।कंपनियां उर्वरक के साथ मनमानी रूप से लादन दे रही है, और उसे लदान को रासायनिक खाद्य के साथ खरीदने की जिम्मेवारी किसान को उठानी पड़ रही है जो पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है उसे अतिरिक्त भार वहन करना पड़ रहा है उस पर कार्यवाही करने की बजाय प्रशासन बहुत छोटे व्यापारियों को डर भय दिखा कर सरकार की वाह वाही लूटने का प्रयास कर रहा है।जो सरासर गलत ,और निंदनीय है।सरकार को किसानो के हित के साथ इस तरह खिलवाड़ करने की कांग्रेस पार्टी विरोध करेगी।कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की गलत मंशा को उजागर करके जनता और किसानो के समक्ष लाएगी,और किसानो को उनका हक दिला कर रहेगी। यदि भाजपा सरकार की मंशा , किसानों को सही समय पर रासायनिक खाद एवं बी दिलाने की है तो तो उर्वरक निर्माता कंपनियों से टैगिंग रोकने प्रतिबंध लगाए।और सेवा सहकारी समितियों में पहले भरपूर खाद का मांग के अनुरूप प्रयाप्त भंडारण कराकर किसानो को वितरण सुनिश्चित करे।वैसे भी भाजपा सरकार की मंशा किसान विरोधी है,इस खरीफ सीजन में सबने देखा है कि खाद वितरण से लेकर धान खरीदी तक कैसे किसानो को इस सरकार की नीतियों से भारी परेशान होना पड़ा है।3100 रुपया क्विंटल में पिछले तीन सालों से एक ही कीमत पर धान की खरीदी की जा रही है वह भी किस्तों में धान खरीदी सरकार का जुमला साबित हो चुका है। एग्री स्टेक की सिरदर्दी आज भी किसानो का पीछा नहीं छोड़ी है।ऐसे में सरकार मूल मुद्दे से ध्यान भटका कर,किसानो की उपज को कम करना चाह रही है,ताकि उसे किसनो की धान खरीदी से छुटकारा मिल जाए।लेकिन किसानो के हित के इस मुद्दे के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से ससंद तक संघर्ष करेगी ,और किसानो को समुचित और पर्याप्त खाद बीज आपूर्ति के लिए सरकार को बाध्य करेगी।।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…