• April 23, 2026

जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर

जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।
कलेक्टर एवं जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की अध्यक्ष सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला अस्पताल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आम नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल का संचालन बेहतर ढंग से हो तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके, इसके लिए सभी आवश्यक पहल सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने चिकित्सकीय स्टाफ एवं डॉक्टरों को मरीजों के साथ संतुलित एवं संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए।

बैठक में अस्पताल में कर्मचारियों की भोजन व्यवस्था, पावर बैकअप की उपलब्धता, मानव संसाधन की पूर्ति, परिसर में पार्किंग व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम सुधार, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, ग्लो साइन बोर्ड, मरीजों के परिजनों के लिए शौचालय व्यवस्था सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि सहित अन्य आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिन पर कलेक्टर ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई। चिकित्सालय में दवाईयों की उपलब्धता, ऑक्सीजन सिलेंडर रखरखाव, दस्तावेज प्रिंटिंग, एयर कूलिंग व्यवस्था सहित कई कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, वहीं पैथोलॉजी संचालन, ईटीपी प्लांट मरम्मत, ब्लड बैंक स्थानांतरण एवं अन्य निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन हैं।

बैठक में चिकित्सालय के अधोसंरचना विकास से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों जैसे किचन शेड निर्माण, प्रतीक्षालय निर्माण, भवन मरम्मत, अतिरिक्त वार्ड उन्नयन एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की गई। बैठक में जीवनदीप समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…