• April 23, 2026

हरि नगर में पेयजल संकट, पूरे शहर में पानी के लिए हाहाकार

हरि नगर में पेयजल संकट, पूरे शहर में पानी के लिए हाहाकार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जल संकट से परेशान शहर संजय कोहले कल नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले और शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ कलेक्टर महोदय को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें शहर में हो रहे जल संकट से अवगत कराया संजय कोहले ने बताया कि पूरे शहर में लो प्रेशर से लोग परेशान है वही हरीनगर वार्ड 59 के रहवासी बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे है I S H D P उरला के रहवासी भी जलसंकट से जूझ रहे है संजय कोहले ने बताया कि कई क्षेत्रों में पानी टंकी खुलने का समय निर्धारित नहीं है संजय कोहले ने बताया कि जल गृह विभाग में टैंकर की संख्या पर्याप्त नहीं है मात्र 14 टैंकर है मात्र 14 टैंकर से 60 वार्ड में पानी की सप्लाई की जा रही है जिससे शहर में होने वाली शादी के लिए पानी टैंकर नहीं मिल पा रहा है और जो वार्ड टैंकर के भरोसे है उन्हें भी पानी टैंकर समय पर नहीं पहुंच पा रहा है संजय कोहले ने बताया कि शहर में जल संकट को जल्द से जल्द दूर नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्षद दल और शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल और कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के साथ नगर निगम का घेराव किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन को होगी।


Related News

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र कुमार का निधन

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जितेंद्र कुमार बाकलीवाल का आकस्मिक निधन हो गया है। वे जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग…
मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने…
दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली…