• April 23, 2026

कलेक्टर की किसानों से अपील: पलारी जलाने में बरतें सावधानी, आगजनी की घटनाओं से बचाव जरूरी

कलेक्टर की किसानों से अपील: पलारी जलाने में बरतें सावधानी, आगजनी की घटनाओं से बचाव जरूरी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने जिले के किसानों एवं ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि खेतों एवं बाड़ी में रखी पलारी (फसल अवशेष) को जलाने से गंभीर आगजनी की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। वर्तमान में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए ऐसी गतिविधियों से विशेष सतर्कता बरतना अत्यंत आवश्यक है।कलेक्टर ने कहा कि कई बार पलारी में लगाई गई आग अनियंत्रित होकर आसपास के खेतों, खलिहानों तथा आबादी क्षेत्रों तक फैल जाती है, जिससे बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। इससे न केवल फसलों का नुकसान होता है, बल्कि जन-धन की हानि की भी संभावना बनी रहती है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पलारी को जलाने से यथासंभव बचें और वैकल्पिक उपायों को अपनाएं।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी स्थिति में पलारी जलाना अत्यंत आवश्यक हो, तो संबंधित ग्रामीण प्रशासन एवं राजस्व विभाग को पूर्व सूचना देना अनिवार्य होगा। साथ ही आसपास के खेतों के मालिकों को भी सूचित किया जाए, ताकि सभी मिलकर संभावित खतरे से बचाव कर सकें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि आग लगाने से पूर्व पर्याप्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं, जैसे कि पानी, मिट्टी, अग्निशमन उपकरण आदि की व्यवस्था रखना तथा आग को सीमित क्षेत्र में नियंत्रित रखने के उपाय करना। ग्राम स्तर पर कोटवार के माध्यम से सूचना प्रसारित करने और निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
कलेक्टर ने सभी किसानों एवं ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सभी सजग रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, ताकि जिले में सुरक्षित एवं दुर्घटना मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…