• April 23, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो पाने पर भाजयुमो ने किया पुतला दहन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो पाने पर भाजयुमो ने किया पुतला दहन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी पार्टियों का चेहरा बेनकाब -सुरेंद्र कौशिक
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में दुर्ग जिला भाजयुमो ने नारी शक्ति वंदन न अधिनियम लोकसभा में विपक्षी पार्टियों के द्वारा विरोध वोट डालकर अधिनियम को पारित नहीं होने दिया जिसे लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों का पुतला दहन दुर्ग के पटेल चौक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मुख्य उपस्थिति में किया गया इस अवसर पर उनके साथ जिला महामंत्री दिलीप साहू,उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, झुग्गी झोपड़ी प्रदेश सह संयोजक दिनेश देवांगन ,प्रवक्ता रितेश शर्मा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, आई टी सेल सह संयोजक उमेश गिरी, कार्यालय सह प्रभारी जय श्री राजपूत ,संवाद प्रमुख राजेश सिंह राजपूत महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिकेत यादव, आरुणि दानी, उपस्थित रहे | भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी का पाटियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए | उनके इस कृत्य की कड़ी निंदा की |
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जिसमें महिलाओं को 33% आरक्षण देकर केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा उन्हें प्रोत्साहित उन्हें आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा था जिसमें समस्त विपक्षी पार्टियां खासकर कांग्रेस पार्टी बची हुई अपनी राजनीतिक अस्तित्व को खो ना दे इस भय से उन्होंने इस विधेयक को पारित नहीं होने दिया | भविष्य में देश की मातृ शक्तियां कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टी कौ इसका जवाब अवश्य देंगी|
आयोजित पुतला दहन में कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री डॉक्टर भारती साहू, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन प्रिया साहू जिला पंचायत सदस्य, बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक ईश्वर देवांगन, झुग्गी झोपड़ी जिला सह संयोजक दीपक सिन्हा, सरिता चंद्राकर चंपा साहू, दिनेश्वरी तुरकर, संजू शर्मा, सुमन वर्मा, शिखा तिवारी तुलेश्वरी ( बानू ) साहू , उमंग ताम्रकार राहुल दीक्षित राहुल सिंह अनुराग रायजादा निलेश सिन्हा आसपुरन चौधरी सहित युवा मोर्चा महिला मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं उपस्थित थे|


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…