• April 24, 2026

लकवा मरीजों के पुनर्वास के लिए महापौर की पहल, 5 लाख की व्यायाम सामग्री हेतु सहायता की घोषणा

लकवा मरीजों के पुनर्वास के लिए महापौर की पहल, 5 लाख की व्यायाम सामग्री हेतु सहायता की घोषणा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर,शेखर चन्द्राकर के साथ दादा-दादी नाना-नानी पार्क स्थित लकवा पॉइंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां एक्सरसाइज कर रहे लकवा (पैरालिसिस) मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

महापौर ने मौके पर उपस्थित लोगों से चर्चा करते हुए जाना कि नियमित व्यायाम और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने मरीजों के परिजनों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि निगम स्तर पर हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।निरीक्षण के दौरान महापौर अलका बाघमार ने लकवा मरीजों के लिए आवश्यक एक्सरसाइज सामग्री एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सामग्री की उपलब्धता और व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से जूझ रहे नागरिकों को सहयोग प्रदान करना भी है। उन्होंने कहा कि लकवा मरीजों के पुनर्वास और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए ऐसे केंद्रों का सशक्त होना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि नियमित व्यायाम, सकारात्मक वातावरण और उचित संसाधनों के माध्यम से लकवा मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दिलाने में मदद मिल सकती है। नगर निगम इस दिशा में लगातार प्रयासरत रहेगा और जरूरत के अनुसार अन्य आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे।इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं निगम कर्मचारी मौजूद रहे।जन संपर्क/राजू बक्शी


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…