• April 25, 2026

भीषण गर्मी में शक्ति नगर तालाब खाली करने पर बवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने खोला मोर्चा

भीषण गर्मी में शक्ति नगर तालाब खाली करने पर बवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने खोला मोर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।

भीषण गर्मी में शक्ति नगर तालाब खाली करने पर बवाल: कांग्रेस जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल जी और नगर निगम दुर्ग के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले जी ने किया निरीक्षण, जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17 कादंबरी नगर–शक्ति नगर में भीषण गर्मी के बीच मोटर पंप लगाकर तालाब को खाली किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। एक ओर शहर के कई वार्डों में पानी की किल्लत से आमजन परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर जल स्रोत को इस तरह समाप्त किया जाना चिंता का विषय बन गया है। इस घटना से स्थानीय रहवासियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है तथा भविष्य में जल संकट और गहराने की आशंका जताई जा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल एवं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री संजय कोहले मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड 16 एवं 17 घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं। ऐसे में यदि तालाब का पानी इस प्रकार निकाला जाएगा, तो आसपास के क्षेत्रों का जल स्तर भी नीचे जाएगा, जिससे आम नागरिकों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह तालाब केवल जल स्रोत ही नहीं, बल्कि आसपास के रहवासियों के दैनिक निस्तारी का प्रमुख साधन है। इसी जल स्रोत से स्थानीय लोग अपने रोजमर्रा के कार्य करते हैं तथा पालतू एवं अन्य पशु-पक्षियों की प्यास भी बुझती है। इसके साथ ही इस तालाब का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व भी है, जहां प्रतिवर्ष तीज-नहावन जैसे पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण जल स्रोत को इस तरह खाली करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

इस विषय को गंभीरता से लेते हुए श्री धीरज बाकलीवाल एवं श्री संजय कोहले ने माननीय कलेक्टर महोदय एवं नगर निगम आयुक्त से चर्चा कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि मामले में शीघ्र हस्तक्षेप करते हुए तत्काल समाधान निकाला जाए और दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही इस पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इस दौरान उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष देवश्री साहू, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद सेन, मंडल अध्यक्ष राकेश साहू, शंकर ठाकुर, युवराज ठाकुर एवं अमित देवांगन भी मौजूद रहे।

श्री धीरज बाकलीवाल एवं श्री संजय कोहले ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए तथा जल स्रोतों के संरक्षण हेतु ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और भविष्य में जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…