• April 25, 2026

उतई में मानवता की मिसाल: चंदू देवांगन एवं किरण देवांगन ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों को दिया जीवनदान

उतई में मानवता की मिसाल: चंदू देवांगन एवं किरण देवांगन ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों को दिया जीवनदान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

मानव सेवा ही माधव सेवा है, इस सूक्ति को चरितार्थ करते हुए उतई नगर पंचायत निवासी *श्री चंदू देवांगन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती किरण देवांगन* ने आज एक बार फिर जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी व शासकीय चिकित्सालय में भर्ती एक गंभीर मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता होने पर । सूचना मिलते ही देवांगन दम्पति बिना समय गंवाए अस्पताल पहुंचे और ब्लड बैंक में अपना रक्तदान कर मरीज के जीवन की रक्षा में सहभागी बने। यह कोई पहला अवसर नहीं है — इससे पहले भी यह दम्पति कई बार आपात स्थिति में रक्तदान कर चुके हैं।

*इस अवसर पर श्री चंदू देवांगन ने कहा:*
_“रक्त का कोई विकल्प नहीं होता। फैक्ट्री में नहीं बनता, केवल इंसान ही इंसान के काम आ सकता है। जब हमें पता चलता है कि किसी की जान हमारे थोड़े से रक्त से बच सकती है, तो रुकना मुश्किल हो जाता है। मेरी सभी युवाओं से अपील है कि अफवाहों से डरें नहीं — रक्तदान से कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर और मन दोनों को ताकत मिलती है।”_

*श्रीमती किरण देवांगन ने कहा:*
_“महिला होने के नाते मैं सभी बहनों से कहना चाहती हूँ कि रक्तदान में पीछे न रहें। हम घर भी संभालते हैं और समाज भी। अगर हमारे एक यूनिट रक्त से किसी का सुहाग, किसी का बेटा, किसी की माँ बच जाए तो इससे बड़ा पुण्य कुछ नहीं। अक्ती तिहार पर हमने पुतरा-पुतरी विवाह की परंपरा निभाई, आज रक्तदान कर मानवता का धर्म निभा रहे हैं।”_

स्थानीय समाजसेवियों एवं ब्लड बैंक प्रभारी ने देवांगन दम्पति के इस सेवाभाव की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में रक्त की कमी अक्सर बढ़ जाती है, ऐसे में जागरूक नागरिकों का आगे आना बेहद जरूरी है।

उतई नगर पंचायत के नागरिकों ने भी दम्पति के इस कार्य को ‘मानवता की सच्ची सेवा’ बताते हुए कहा कि चंदू एवं किरण देवांगन जैसे लोग समाज के असली हीरो हैं, जो बिना प्रचार के चुपचाप जरूरतमंदों की मदद करते हैं।

*


Related News

सांसद विजय बघेल ने दी प्रदेश वासियों को धनतेरस और दीपावली की बधाई

सांसद विजय बघेल ने दी प्रदेश वासियों को धनतेरस और दीपावली की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज लोकसभा सांसद विजय बघेल ने सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद की धनतेरस पर लोगों…
बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…