• April 26, 2026

आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 18 पौवा अंग्रेजी शराब जब्त

आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 18 पौवा अंग्रेजी शराब जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।

*इसी क्रम में 25 अप्रैल 2026 को* थाना चंदनू पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झिरिया में एक व्यक्ति अपने मुर्गा दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर धन लाभ अर्जित करने लोगो को शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना के अधार पर थाना चंदनू पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा गया।

*जिसमें थाना चंदनू में 01 प्रकरण में 01 आरोपी* रामविजय यदु पिता भागवत यदु उम्र 30 वर्ष, निवासी झिरिया, थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से 18 पौवा अंग्रेजी शराब (3,240ml) किमती 2,880/- रूपये एवं बिक्री रकम 500/- रूपये, कुल जुमला 3,380/- रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदनू निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक रघुनाथ नेताम, आरक्षक भूषण राजपूत, धाकचंद बंजारे, राजतिलक हिरवानी, निरंजन वैष्णव सहित थाना चंदनू के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर दुर्ग कांग्रेस ने दिया सर्वधर्म समभाव का संदेश

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर दुर्ग कांग्रेस ने दिया सर्वधर्म समभाव का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी…