• April 26, 2026

महतारी वंदन योजना: वार्ड-25 रिसाली में निःशुल्क e-KYC शिविर संपन्न, सैकड़ों माताओं ने कराया पंजीयन

महतारी वंदन योजना: वार्ड-25 रिसाली में निःशुल्क e-KYC शिविर संपन्न, सैकड़ों माताओं ने कराया पंजीयन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी *महतारी वंदन योजना* के तहत वार्ड क्रमांक 25, रिसाली में आज पार्षद *श्री मनीष यादव (बंटी)* के नेतृत्व में निःशुल्क e-KYC शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में वार्ड की सैकड़ों हितग्राही माताओं-बहनों ने उत्साह के साथ पहुंचकर अपना e-KYC पूर्ण कराया। भीषण गर्मी के बावजूद सुबह 11 बजे से ही महिलाओं की लंबी कतार देखी गई। शिविर दोपहर 2 बजे तक संचालित हुआ। पार्षद मनीष यादव स्वयं पूरे समय शिविर में मौजूद रहे और महिलाओं को हो रही असुविधाओं का तत्काल निराकरण कराया।

*इस अवसर पर पार्षद मनीष यादव ने कहा:*
_“महतारी वंदन योजना हमारी माताओं-बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की योजना है। e-KYC न होने के कारण किसी भी पात्र बहन की किश्त न रुके, यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं समय पर और सम्मान के साथ उपलब्ध कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। आगे भी वार्ड में ऐसे शिविर लगते रहेंगे ताकि किसी को भटकना न पड़े।”_

शिविर में आधार अपडेट, मोबाइल लिंकिंग और पंजीयन संबंधी समस्याओं का भी मौके पर ही समाधान किया गया। हितग्राही महिलाओं ने शिविर के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए पार्षद मनीष यादव का आभार व्यक्त किया।

*उल्लेखनीय है* कि शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने हेतु सभी हितग्राहियों का e-KYC कराया जाना अनिवार्य है।

पार्षद यादव ने अपील की कि जो हितग्राही बहनें आज किसी कारणवश शिविर में नहीं पहुंच पाई, वे उनसे सीधे संपर्क कर सकती हैं, ताकि उनका e-KYC शीघ्र पूर्ण कराया जा सके।


Related News

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर दुर्ग कांग्रेस ने दिया सर्वधर्म समभाव का संदेश

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर दुर्ग कांग्रेस ने दिया सर्वधर्म समभाव का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी…