• April 26, 2026

मन की बात में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : विधायक ललित चंद्राकर

मन की बात में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में छत्तीसगढ़ में काले हिरण के संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख किए जाने पर विधायक ललित चंद्राकर ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों का लगातार जिक्र होना न केवल राज्य की पहचान को सुदृढ़ करता है, बल्कि प्रदेशवासियों के मनोबल को भी नई ऊंचाई प्रदान करता है।

विधायक ललित चंद्राकर ने अपने पश्चिम बंगाल प्रवास पर मंतेश्वर विधान सभा में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ “मन की बात” की 133वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “मन की बात” आज देश के जनमानस को जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसके जरिए देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचार, जनभागीदारी और जमीनी स्तर के उत्कृष्ट प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिलती है।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एक अभिभावक की तरह देशवासियों से संवाद करते हुए न केवल प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाते हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग को सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित भी करते हैं। इस संवाद के माध्यम से लोगों में सहभागिता की भावना मजबूत होती है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को नई ऊर्जा मिलती है।

विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में काले हिरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेख होना राज्य के लिए विशेष सम्मान का विषय है। इससे यह स्पष्ट होता है कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति प्रदेश की प्रतिबद्धता मजबूत है। साथ ही, यह अन्य राज्यों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि बांस को पेड़ की श्रेणी से अलग कर विशेष श्रेणी में शामिल किए जाने के बाद इसके उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे विशेष रूप से महिलाओं की आय में सकारात्मक बदलाव आया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा पवन ऊर्जा की आवश्यकता और संभावनाओं पर दिए गए विशेष जोर का उल्लेख किया छत्तीसगढ़ में भी इस दिशा में निरंतर और ठोस प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर महेन्द्र पिंटू चोपड़ा नागेन्द्र मोनू चौधरी सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…