• April 26, 2026

मरोदा पुरैना मंडल भाजपा की बैठक में स्थानीय मुद्दों को मुखरता से उठाने का निर्णय

मरोदा पुरैना मंडल भाजपा की बैठक में स्थानीय मुद्दों को मुखरता से उठाने का निर्णय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल पदाधिकारियों व शक्ति केंद्र प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक वृंदावन नगर,डुण्डेरा स्थित गोविंद होटल में संपन्न हुई बैठक में मंडल अंतर्गत सभी रिसाली निगम के अंतर्गत वार्डों में स्थानीय मुद्दों को लेकर सक्रिय एवं मुखर रहने के साथ ही केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की विष्णु देव साय सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
बैठक का आयोजन मंडल भाजपा प्रभारी एवं प्रदेश झुग्गी-झोपड़ी सह संयोजक श्री दिनेश देवांगन की प्रमुख उपस्थिति में हुआ, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री राजू राकेश जंघेल ने की। इस दौरान मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं पार्षदों तथ्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी श्री दिनेश देवांगन ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीब, महिला एवं किसानों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने आगामी स्थानीय चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से रणनीति बनाकर कार्य करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल ने निर्देशित किया कि मंडल के प्रत्येक बूथ पर प्रतिमाह ‘मन की बात’ कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाए। बैठक का संचालन महामंत्री नरेंद्र निर्मलकर ने किया।
बैठक में रिसाली नगर निगम के विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू,मंडल महामंत्री श्री पुनाराम कलिहारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री एम. लक्ष्मण राव,पार्षद खिलेंद्र कुमार चन्द्राकर वार्ड 55 ईश्वरी साहू वार्ड 25, सविता देवांगन वार्ड 14, मंडल मंत्री श्रीमती शेष जांगड़े, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा तिवारी, केशव महिपाल, दिलीप कुमार सोनी, अंचल यादव, रंजना, आरती पाण्डेय, अंजू देवांगन, इन्द्रजीत सोनवानी, योगेश महिपाल, श्रीमती संध्या वर्मा, श्री डी. साईं, श्री डी. बालाजी, लखन नाग, नारायण निर्मलकर जिला झुग्गी झोपड़ी सह संयोजक दीपक सिन्हा, रजन कुमार सिन्हा, अम्बर लाल श्रीवास्तव एवं प्रेमलाल निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के तत्वावधान में राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस पर जनजागरण अभियान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के तत्वावधान में राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   25 अप्रैल को राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा…
फेक एवं आपत्तिजनक एआई जनरेटेड वीडियो पर एफआईआर की मांग, एसपी ने 2 दिन में कार्यवाही का दिया आश्वासन

फेक एवं आपत्तिजनक एआई जनरेटेड वीडियो पर एफआईआर की मांग, एसपी ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल,…
पश्चिम बंगाल से लौटे मंत्री गजेन्द्र यादव, आज दुर्ग में करेंगे जनसंवाद

पश्चिम बंगाल से लौटे मंत्री गजेन्द्र यादव, आज दुर्ग में करेंगे जनसंवाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार से केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव लौट…