• April 26, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के तत्वावधान में राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस पर जनजागरण अभियान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के तत्वावधान में राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस पर जनजागरण अभियान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

25 अप्रैल को राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के मार्गदर्शन में दुर्ग, भिलाई-3 एवं धमधा क्षेत्र के पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLVs) ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचकर वित्तीय साक्षरता एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
शिविर के अंतर्गत PLV टीमों ने गाँवों, शहरों एवं मोहल्लों में घर-घर जाकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं युवाओं को साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, आमजन को नि:शुल्क विधिक सहायता, नि:शुल्क अधिवक्ता की सुविधा तथा विभिन्न प्रकार की कानूनी सलाह के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नि:शुल्क अधिवक्ता एवं कानूनी परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
इस दौरान आमजन को किसी अन्य व्यक्ति से ओटीपी साझा न करने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, मोबाइल फोन के सुरक्षित एवं सही उपयोग के बारे में समझाया गया और यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हो जाती है, तो उसकी शिकायत दर्ज किए जाने की पूरी प्रक्रिया के विषय में विस्तार से बताया गया।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…