• April 28, 2026

झांकी में अवैध शराब बिक्री की खबर पर आबकारी विभाग का त्वरित एक्शन

झांकी में अवैध शराब बिक्री की खबर पर आबकारी विभाग का त्वरित एक्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम झांकी में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री संबंधी समाचार को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया। विभाग के निर्देश पर आबकारी उप निरीक्षक नवागढ़ द्वारा प्रकरण की जांच की गई। जांच प्रतिवेदन के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को आबकारी स्टाफ द्वारा ग्राम झांकी स्थित संदिग्ध किराना दुकान एवं उसके परिसर की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुकान या परिसर में अवैध मदिरा का कोई भंडार प्राप्त नहीं हुआ, जिससे मौके पर खुलेआम अवैध बिक्री की सूचना की पुष्टि नहीं हो सकी।
हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया कि संबंधित दुकान संचालक के विरुद्ध पूर्व में भी कार्रवाई की जा चुकी है। दिनांक 31 मार्च 2026 को आरोपी द्वारा सार्वजनिक रूप से अवैध मदिरापान की सुविधा उपलब्ध कराते पाए जाने पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36(सी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। आबकारी विभाग द्वारा नवागढ़ क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विगत महीनों में विभाग ने धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत कुल 09 प्रकरण दर्ज करते हुए लगभग 43.165 बल्क लीटर मदिरा जप्त की है। साथ ही, संदिग्ध ढाबों एवं किराना दुकानों की निगरानी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि ग्राम झांकी सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध मदिरा की बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु सतत कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल दबिश देकर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

नवनियुक्त आरक्षकों को सेवा, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए पुलिस सेवा के उद्देश्य के संबंध में किया मार्गदर्शन

नवनियुक्त आरक्षकों को सेवा, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय…
ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का होगा आंतरिक निरीक्षण, 19 जून को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला जाएगा वेयरहाउस

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का होगा आंतरिक निरीक्षण, 19 जून…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय बेमेतरा द्वारा…
विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत आयोजित पंजीयन शिविर में सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित

विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत आयोजित पंजीयन शिविर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण…