• April 28, 2026

राज्य में अव्वल बेमेतरा: डिजिटल किसान किताब हस्ताक्षर में प्रथम स्थान

राज्य में अव्वल बेमेतरा: डिजिटल किसान किताब हस्ताक्षर में प्रथम स्थान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिला बेमेतरा ने डिजिटल किसान किताब हस्ताक्षर अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के 33 जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले में कुल 8,69,514 खसरों में से अब तक 56,157 खसरों का डिजिटल हस्ताक्षर पूर्ण कर लिया गया है, जबकि 8,13,357 खसरे लंबित हैं। वर्तमान में जिले की उपलब्धि 6.46 प्रतिशत दर्ज की गई है। साथ ही ऑटो डायवर्सन के क्षेत्र में भी बेमेतरा जिला प्रदेश में 7वें स्थान पर है, जो जिले के राजस्व कार्यों में हो रही प्रगति को दर्शाता है।

तहसीलवार प्रदर्शन में थान खम्हरिया तहसील ने 11.8 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद दाढ़ी तहसील 7.83 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं देवकर तहसील 7.3 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रही। अन्य तहसीलों में भिम्भौरी एवं बेमेतरा ने 6.4 प्रतिशत, साजा ने 6.16 प्रतिशत तथा नवागढ़ ने 6.00 प्रतिशत प्रगति दर्ज की है। वहीं बेरला (4.63 प्रतिशत) और नांदघाट (2.7 प्रतिशत) तहसीलों में कार्य में और तेजी लाने की आवश्यकता बताई गई है।

*जिले की विस्तृत प्रगति के अनुसार*—थान खम्हरिया में कुल 81,275 खसरों में से 9,560 हस्ताक्षरित एवं 71,715 लंबित हैं; दाढ़ी में 57,753 में से 4,524 हस्ताक्षरित एवं 53,229 लंबित; देवकर में 69,332 में से 5,089 हस्ताक्षरित एवं 64,243 लंबित; भिम्भौरी में 60,960 में से 3,910 हस्ताक्षरित एवं 57,050 लंबित; बेमेतरा में 1,67,512 में से 10,642 हस्ताक्षरित एवं 1,56,870 लंबित; साजा में 94,104 में से 5,801 हस्ताक्षरित एवं 88,303 लंबित; नवागढ़ में 97,434 में से 5,847 हस्ताक्षरित एवं 91,587 लंबित; बेरला में 1,54,096 में से 7,141 हस्ताक्षरित एवं 1,46,955 लंबित तथा नांदघाट में 87,047 में से 2,372 हस्ताक्षरित एवं 84,675 लंबित हैं।

*किसान कैसे करें किसान किताब डिजिटल हस्ताक्षर:*
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी किसान किताब (खसरा) के डिजिटल हस्ताक्षर शीघ्र पूर्ण करें। इसके लिए किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), लोक सेवा केंद्र या संबंधित पटवारी/राजस्व कार्यालय में आधार कार्ड एवं भूमि दस्तावेज के साथ संपर्क कर सकते हैं। वहां OTP या बायोमेट्रिक के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षर की प्रक्रिया आसानी से पूरी की जाती है।

*छत्तीसगढ़ में भूमि डायवर्सन (Land Diversion) की प्रक्रिया को ऑनलाइन एवं ऑटोमेटिक किए जाने से अब कृषि भूमि को आवासीय या व्यावसायिक उपयोग में परिवर्तित करना बेहद सरल, तेज और पारदर्शी हो गया है। राज्य सरकार के “उपहार (UPAHAR)” एवं e-District पोर्टल के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे बी-1 एवं खसरा विवरण के आधार पर आवेदन कर सकते हैं, जिससे एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रहती। नई व्यवस्था के तहत डायवर्सन की प्रक्रिया मात्र 15 से 72 घंटे में पूर्ण हो रही है, जिससे समय की उल्लेखनीय बचत हो रही है। साथ ही ऑनलाइन प्रणाली के कारण बिचौलियों की भूमिका समाप्त होकर भ्रष्टाचार में कमी आई है। स्व-मूल्यांकन की सुविधा के तहत आवेदक स्वयं डायवर्सन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं, जिससे कलेक्टर गाइडलाइन के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता बनी रहती है। इस सुविधा से न केवल प्रक्रिया आसान हुई है, बल्कि भूमि का उपयोग बदलने के बाद उसकी बाजार कीमत में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है, जिससे नागरिकों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है।*

*किसान किताब डिजिटल हस्ताक्षर के फायदे:*
डिजिटल हस्ताक्षर होने से भूमि अभिलेख पूरी तरह सुरक्षित और प्रमाणित हो जाते हैं। इससे किसानों को बैंक ऋण, फसल बीमा एवं शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होती है। साथ ही पारदर्शिता बढ़ती है, विवाद की संभावना कम होती है और भविष्य में ऑनलाइन सेवाओं का लाभ सहज रूप से मिल पाता है। जिला प्रशासन द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि लंबित खसरों के डिजिटल हस्ताक्षर कार्य में और तेजी लाते हुए लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। यह उपलब्धि जिले में डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

झांकी में अवैध शराब बिक्री की खबर पर आबकारी विभाग का त्वरित एक्शन

झांकी में अवैध शराब बिक्री की खबर पर आबकारी विभाग का त्वरित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम झांकी में किराना दुकान की आड़ में…
सिग्नल चौक में जिला युवा कांग्रेस बेमेतरा ने किया गौ माता की सुरक्षा, किसानों की फसल नुकसान का उचित मुआवजा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन

सिग्नल चौक में जिला युवा कांग्रेस बेमेतरा ने किया गौ माता की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नगर बेमेतरा के सिग्नल चौक में जिला युवा कांग्रेस बेमेतरा द्वारा गौ माता की…
जिला अस्पताल पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्घटना में घायलों से मुलाकात कर उपचार व्यवस्था की जानकारी लिए

जिला अस्पताल पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्घटना में घायलों से मुलाकात कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। रविवार देर रात बारात से वापस लौटते समय हुई बस दुर्घटना…