- April 29, 2026
विधायक ललित चंद्राकर, 40 दिन के बंगाल प्रवास के बाद आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट पर दुर्ग ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपे गए संगठनात्मक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के लोकप्रिय विधायक *श्री ललित चंद्राकर* आज 40 दिवसीय पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार अभियान के बाद छत्तीसगढ़ लौटे। रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी व पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विधायक श्री चंद्राकर को पार्टी संगठन द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के महत्वपूर्ण चरणों में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई थी। संगठन के आदेश को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने बीते 40 दिनों तक लगातार बंगाल के विभिन्न जिलों, ग्रामीण अंचलों व बूथ स्तर तक जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प और भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का काम किया।
*एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा:*
_“भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। पार्टी ने जो दायित्व दिया, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाना हमारा पहला कर्तव्य है। बंगाल की देवतुल्य जनता का जो स्नेह और समर्थन मिला, वह अभूतपूर्व है। वहां भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास साफ दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ लौटकर अपने क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के बीच आकर नई ऊर्जा का संचार हुआ है। दुर्ग ग्रामीण के विकास के लिए मैं पहले की तरह ही दिन-रात समर्पित रहूंगा।”_
स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ‘ललित भैया जिंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से पूरा एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा। महिला मोर्चा की बहनों ने विधायक का तिलक कर आरती उतारी और लंबी उम्र की कामना की।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के प्रमुख भाजपा नेता, जिला व मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पार्षदगण, सरपंचगण एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विधायक श्री चंद्राकर को बंगाल में संगठन के कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी और उनके समर्पण की सराहना की।
*उल्लेखनीय है* कि विधायक ललित चंद्राकर को भाजपा संगठन द्वारा इससे पहले भी कई राज्यों में चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती रही हैं, जिनका उन्होंने सदैव कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू राजू राकेश जंघेल, शीतला ठाकुर, शिखा तिवारी,विमला कामडे एकता चंद्राकर, पार्षद मनीष यादव, महा मंत्री चंदू देवांगन, प्रवीण यदु, गुड्डू झा , दशरथ साहू नरेन्द्र निर्मलकर
,जनपद,सदस्य ,लोमश ,चंद्राकर,पार्षद सोनू राजपूत, शतीश चंद्राकर लक्ष्मी नारायण डि साईं नरेंद्र मुकेश सिंह,मनोज सोनी, सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




