• April 29, 2026

रामलला दर्शन योजना के तहत दुर्ग से श्रद्धालुओं का भव्य प्रस्थान, महापौर अलका बाघमार ने ट्रेन को दिखाई हरी झण्डी,श्रद्धालुओं का अयोध्या के लिए रवाना

रामलला दर्शन योजना के तहत दुर्ग से श्रद्धालुओं का भव्य प्रस्थान, महापौर अलका बाघमार ने ट्रेन को दिखाई हरी झण्डी,श्रद्धालुओं का अयोध्या के लिए रवाना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी रामलला दर्शन योजना” के अंतर्गत आज दुर्ग जिले से श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। दुर्ग रेलवे स्टेशन से “आस्था स्पेशल ट्रेन” के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों के श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। पूरे स्टेशन परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

महापौर अलका बाघमार ने दिखाई हरी झंडी, किया आत्मीय स्वागत

इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्टेशन पर श्रद्धालुओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उनकी सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना की। महापौर ने कहा कि यह योजना आमजन को भगवान श्रीराम के दर्शन का अवसर प्रदान कर रही है।

श्रद्धालुओं ने जताया आभार, योजना की सराहना
यात्रा पर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज के हर वर्ग को अयोध्या धाम जाकर रामलला के दर्शन का लाभ मिल रहा है।

जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण रहे उपस्थित
इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन,आयुक्त सुमित अग्रवाल, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, तहसीलदार प्रफुल गुप्ता, राजस्व अधिकारी आर.के. बोरकर,निशांत यादव,गौतम साहू सहित रेलवे विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…