• April 29, 2026

दुर्ग के विकास को लेकर रमन सिंह व राज्यपाल रमेन डेका से की अहम मुलाकात

दुर्ग के विकास को लेकर रमन सिंह व राज्यपाल रमेन डेका से की अहम मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग/रायपुर। दुर्ग शहर के बहुआयामी विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने राजधानी रायपुर प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर दुर्ग शहर से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, अधोसंरचना परियोजनाओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने जैसे विषय प्रमुख रूप से उठाए गए। वोरा ने कहा कि दुर्ग शहर के समग्र विकास के लिए राज्य स्तर पर समन्वय और त्वरित निर्णय अत्यंत आवश्यक हैं।

इसी क्रम में अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने दुर्ग जिले की वर्तमान स्थिति, नागरिक समस्याओं तथा विकास योजनाओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। वोरा ने बताया कि दुर्ग की जनसमस्याओं बिजली व्यवस्था, शहरी सुविधाओं एवं लंबित विकास कार्यों को लेकर वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी मुलाकात करेंगे।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…