• April 29, 2026

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पंडवानी की स्वर साम्राज्ञी तीजन बाई जी का कुशलक्षेम जानने पहुंचे चेंबर ऑफ कॉमर्स दुर्ग के पदाधिकारी

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पंडवानी की स्वर साम्राज्ञी तीजन बाई जी का कुशलक्षेम जानने पहुंचे चेंबर ऑफ कॉमर्स दुर्ग के पदाधिकारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोकसंस्कृति की पहचान, पंडवानी की अनुपम साधिका तीजन बाई जी विगत कई दिनों से अस्वस्थ चल रही हैं। उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त होने पर आज छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम उनके गृह ग्राम गनियारी पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जानने पहुंचे।

इस दौरान सभी सदस्यों ने अत्यंत आत्मीयता से उनसे भेंट कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। यह मुलाकात भावनाओं से ओतप्रोत एवं अत्यंत हृदयस्पर्शी रही।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं टीम द्वारा तीजन बाई जी का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। यह सम्मान उनके अद्वितीय कला योगदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक रहा।

चेंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की कला, संस्कृति और विरासत को संजोने वाले महान व्यक्तित्वों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी समझता है। ऐसे कलाकार, जो छत्तीसगढ़ का नाम देश-विदेश में रोशन करते हैं, उनके प्रति सम्मान और संवेदनशीलता रखना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि तीजन बाई जी ने अपनी साधना और प्रतिभा से पंडवानी कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाकर पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सक्रिय जीवन की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चैंबर से अनूप गटागट, शिव चंद्राकर, किशोर जैन, मनोज अग्रवाल, सतीश समर्थ आशीष सक्सेना,अरुण दुग्गड, विपुल साहू, नीतू श्रीवास्तव, रूपलता साहू, अनीमा सिंह, संगीता देवांगन उपस्थित रहे।


Related News

जांबाज इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने निवास जाकर किया सम्मान 

जांबाज इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर दुर्ग जिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख जी को राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित…
संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभावना से जुड़ेगा विद्यार्थी जीवन : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का निर्णय ऐतिहासिक – नितेश साहू

संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभावना से जुड़ेगा विद्यार्थी जीवन : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता नितेश साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार एवं स्कूल…
वाद-मुक्त ग्रामीण भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : दुर्ग जिले के पांच गांवों में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम प्रारंभ

वाद-मुक्त ग्रामीण भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : दुर्ग जिले…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी “Community Mediation Towards a Litigation-Free…