• April 30, 2026

विशेष लोक अदालत 21 से 23 अगस्त तक, शिविर की तैयारियां तेज

विशेष लोक अदालत 21 से 23 अगस्त तक, शिविर की तैयारियां तेज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

माननीय उच्चतम न्यायालय, भारत द्वारा न्याय को जनसामान्य तक सुलभ, सरल एवं सहभागी स्वरूप में पहुँचाने की अभिनव पहल के अंतर्गत “समाधान समारोह, 2026” आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के समापन चरण में दिनांक 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति, संवाद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है, जिससे पक्षकारों को प्रभावी, मानवीय एवं सहज न्याय उपलब्ध हो सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा आमजन, अधिवक्तागण, पक्षकारों एवं समस्त हितधारकों से आग्रह किया गया है कि वे इस महत्त्वपूर्ण अभियान का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपने लंबित प्रकरणों के समाधान हेतु सक्रिय सहभागिता प्रदान करें।

विशेष लोक अदालत में पक्षकार अपनी सुविधा अनुसार प्रत्यक्ष रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित होकर विवादों के निराकरण की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया: इच्छुक पक्षकार एवं अधिवक्तागण निर्धारित Google Form के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन लिंक माननीय उच्चतम न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर उपलब्ध है।

Google Form भरने की अंतिम तिथि: 31 मई 2026

सहायता एवं जानकारी हेतु संपर्क: One Stop Centre (War Room) In-charge समाधान समारोह (Special Lok Adalat) सम्पर्क: 011-23112428, 011-23112528

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस सुवर्ण अवसर का लाभ उठाकर अपने प्रकरणों का त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।


Related News

जांबाज इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने निवास जाकर किया सम्मान 

जांबाज इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर दुर्ग जिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख जी को राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित…
संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभावना से जुड़ेगा विद्यार्थी जीवन : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का निर्णय ऐतिहासिक – नितेश साहू

संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभावना से जुड़ेगा विद्यार्थी जीवन : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता नितेश साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार एवं स्कूल…
वाद-मुक्त ग्रामीण भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : दुर्ग जिले के पांच गांवों में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम प्रारंभ

वाद-मुक्त ग्रामीण भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : दुर्ग जिले…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी “Community Mediation Towards a Litigation-Free…