• April 30, 2026

मंत्री गजेन्द्र यादव की संवेदनशील पहल—जरूरतमंदों को मिली आर्थिक संबल, पीड़ित परिवारों के चेहरे पर लौटी उम्मीद

मंत्री गजेन्द्र यादव की संवेदनशील पहल—जरूरतमंदों को मिली आर्थिक संबल, पीड़ित परिवारों के चेहरे पर लौटी उम्मीद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। प्रदेश के केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की संवेदनशील एवं मानवीय पहल एक बार फिर जरूरतमंदों के लिए संबल बनी है। आर्थिक संकट से जूझ रहे विभिन्न परिवारों को राहत प्रदान करते हुए गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुँचाना है, ताकि कोई भी परिवार विपरीत परिस्थितियों में खुद को अकेला महसूस न करे।
इंदिरा मार्केट में हुई आगजनी की घटना से प्रभावित अजीमुद्दीन कुरैशी, भगवान दास सिंघाड़े एवं नानेश्वर सिंघाड़े को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे वे अपने व्यवसाय को पुनः खड़ा कर सकें और सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। इसी प्रकार उरला की घटना में पीड़िता की माता रोशनी यादव तथा गंभीर बीमारी से जूझ रहे पुरुषोत्तम देवांगन को भी 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान कर उनके उपचार एवं जीवनयापन में सहायता मिलेगी। वहीं दुर्ग जिला अस्पताल में हुई दुर्भाग्यपूर्ण नसबंदी घटना में मृतक के परिजनों विकास यादव एवं आशीष यादव को भी मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनकी पीड़ा को पूरी तरह कम नहीं कर सकती, लेकिन सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।
इसके अतिरिक्त, शिक्षा एवं व्यक्तिगत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विदुरवाड़ा की सौम्या को 40 हजार रुपये, इंदिरा सोनवानी को 25 हजार रुपये तथा पुरुषोत्तम साहू को 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। मंत्री श्री यादव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी जरूरतों में सरकार प्राथमिकता के साथ सहयोग कर रही है।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की योजना के पात्र हितग्राहियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील शासन व्यवस्था का अर्थ ही यही है कि संकट की घड़ी में सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी दिखाई दे।


Related News

जांबाज इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने निवास जाकर किया सम्मान 

जांबाज इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर दुर्ग जिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख जी को राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित…
संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभावना से जुड़ेगा विद्यार्थी जीवन : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का निर्णय ऐतिहासिक – नितेश साहू

संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभावना से जुड़ेगा विद्यार्थी जीवन : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता नितेश साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार एवं स्कूल…
वाद-मुक्त ग्रामीण भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : दुर्ग जिले के पांच गांवों में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम प्रारंभ

वाद-मुक्त ग्रामीण भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : दुर्ग जिले…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी “Community Mediation Towards a Litigation-Free…