• May 1, 2026

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 1 मई से शुरू, जिलेभर के लाभार्थी होंगे लाभान्वित

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 1 मई से शुरू, जिलेभर के लाभार्थी होंगे लाभान्वित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बेमेतरा द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ 1 मई को प्रातः 7:30 बजे पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी विद्यालय में किया जाएगा। जिले के विभिन्न खेल मैदानों में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक खिलाड़ियों को सुविधाजनक स्थानों पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

इस 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में क्रिकेट, कराते, गतका, नेटबॉल, खो-खो, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस जैसे खेलों का प्रशिक्षण अनुभवी व्यायाम शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में दिया जाएगा। क्रिकेट, कराते और टेबल टेनिस का प्रशिक्षण सेजेस राठी विद्यालय में, बैडमिंटन, गतका और नेटबॉल का स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में, जबकि कराते का प्रशिक्षण कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा, साजा एवं कृषि उपज मंडी मैदान में आयोजित होगा। इस आयोजन में विभिन्न खेल संघों के खिलाड़ियों एवं कोचों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

जिला कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने जिले के बच्चों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में खेलों से जुड़ने और अपने कौशल को निखारने की अपील की है। वहीं जिला खेल अधिकारी सुश्री पिंकी मनहर ने बताया कि इस शिविर से शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी लाभान्वित होंगे। जिले के ग्रामीण खेल अभ्यास केंद्रों में भी शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल सकेगा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…