• May 1, 2026

महापौर व कलेक्टर ने शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, सुशासन तिहार के पहले दिन 196 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण की प्रक्रिया शुरू

महापौर व कलेक्टर ने शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, सुशासन तिहार के पहले दिन 196 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण की प्रक्रिया शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग।

नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आयोजित समाधान शिविरों की श्रृंखला का शुभारंभ आज चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंचशील नगर से हुआ। शिविर के पहले ही दिन बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली और कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई।

शिविर का निरीक्षण महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्राप्त आवेदन का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

पहले दिन कुल 196 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 145 मांग एवं 51 शिकायतें शामिल हैं। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को निराकरण हेतु प्रेषित किया गया। साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लर्निंग लाइसेंस एवं 1 राशन कार्ड का मौके पर ही वितरण कर हितग्राहियों को सीधा लाभ प्रदान किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना एवं उज्ज्वला योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का स्थल पर ही समाधान करना है। पहले दिन की सफलता से यह स्पष्ट है कि सुशासन तिहार आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी पहल सिद्ध हो रहा है।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान हो। सुशासन तिहार के माध्यम से हम शासन की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि “शिविरों के माध्यम से प्रशासन जनता के द्वार तक पहुँच रहा है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा, देवनारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,शेखर चन्द्राकर, शशि साहू,गोविंद्र देवांगन,सुरूचि उमरे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, एसडीएम हरिवंश सिंह मिरी,कार्यपालन अभियंता सुश्री विनीता वर्मा, प्रकाश चंद थवानी, मो. सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता गिरीश दिवान, संजय ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

एमडी साइकियाट्री में डॉ. अंकिता झंवर ने हासिल किया गोल्ड मेडल

एमडी साइकियाट्री में डॉ. अंकिता झंवर ने हासिल किया गोल्ड मेडल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग – दुर्ग निवासी बालकिशन झंवर महेश सेवा निधि ट्रस्ट छतीसगढ प्रदेश के…
करवा चौथ की तैयारी के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार; अरुण वोरा ने घर पहुंचकर जाना हालचाल

करवा चौथ की तैयारी के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार;…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 5 में करवा चौथ की तैयारी के…
दुर्ग छत्तीसगढ़ की बेटी रेजाक्षी यादव ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 में जीता स्वर्ण पदक

दुर्ग छत्तीसगढ़ की बेटी रेजाक्षी यादव ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की 17 वर्षीय बेटी रेजाक्षी यादव ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स…