• May 2, 2026

महापौर अलका बाघमार ने HPV वैक्सीनेशन अभियान का किया निरीक्षण, नागरिकों से किया संवाद

महापौर अलका बाघमार ने HPV वैक्सीनेशन अभियान का किया निरीक्षण, नागरिकों से किया संवाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्रांतर्गत आज महापौर अलका बाघमार जनप्रतिनिधियों के साथ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, धमधा नाका में आयोजित HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम में पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित नागरिकों से संवाद कर टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य देव नारायण, रंजीता पाटिल, विद्यावती सिंह, सावित्री दमाहे, सुरूचि उमरे, अरुण सिंह,युवराज कुंजाम,ललिता ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। 14-15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं को इस गंभीर बीमारी से बचाव हेतु दुर्ग शहर के सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क HPV वैक्सीन लगाई जा रही है।
उन्होंने सभी पालकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर HPV वैक्सीन अवश्य लगवाएं, जिससे उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखा जा सके।

महापौर ने समस्त वार्ड जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे अपने-अपने वार्डों में अधिक से अधिक लोगों को HPV वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें, ताकि यह अभियान सफल हो सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है तथा किशोरावस्था में लगवाना अधिक प्रभावी होता है।


Related News

थानावार लंबित चोरी व नकबजनी प्रकरणों का समीक्षा कर शीघ्र निकाल के दिए निर्देश

थानावार लंबित चोरी व नकबजनी प्रकरणों का समीक्षा कर शीघ्र निकाल के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में…
17 लाख 88 हजार से अधिक के मादक पदार्थो, गांजा, टेबलेट, इंजेक्शन  को किया गया विधिवत नष्ट

17 लाख 88 हजार से अधिक के मादक पदार्थो, गांजा, टेबलेट, इंजेक्शन …

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य…
42 एमएलडी फिल्टर प्लांट के स्टोर लगी में आग,कई क्षेत्रों की शनिवार शाम की पाली का पेयजल सप्लाई हुआ प्रभावित

42 एमएलडी फिल्टर प्लांट के स्टोर लगी में आग,कई क्षेत्रों की शनिवार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर के 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट स्थित ब्लीचिंग पावडर स्टोर में शनिवार…