• May 2, 2026

सुशासन तिहार 2026 के शुभारंभ पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सुशासन तिहार 2026 के शुभारंभ पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

छत्तीसगढ़ में सुशासन की अवधारणा को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में आज 1 मई से *सुशासन तिहार 2026* का प्रदेशव्यापी शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 01 मई से 10 जून तक संचालित होने वाला यह अभियान शासन और आमजन के बीच की दूरी को समाप्त कर पारदर्शी, त्वरित एवं संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

सुशासन तिहार के शुभारंभ पर *दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर* ने क्षेत्र के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस अभियान को गंभीरता से लें और आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।

विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि, _“सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है। अधिकारी फील्ड में जाकर लोगों की शिकायतें, मांगें और सुझाव सुनें। जो भी समस्याएं सामने आएं, उन्हें तत्काल संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समाधान की प्रक्रिया शुरू करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”_

उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे इस अभियान का भरपूर लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को निडर होकर अधिकारियों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, यही हमारा संकल्प है।

इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने और रिपोर्टिंग समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।


Related News

स्वीकृति से संकल्प के यू-टर्न पर आई भाजपा सरकार, 18 लाख आवास की आड़ में गरीबों के साथ हुआ विश्वासघात: राकेश ठाकुर

स्वीकृति से संकल्प के यू-टर्न पर आई भाजपा सरकार, 18 लाख आवास…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने रायपुर प्रेस…
17 सितंबर को रिसाली दशहरा मैदान में जगमगाएंगे सेवा और संकल्प के 51 हजार दीप, आशीर्वाद का दीया’ बनेगा जनभागीदारी का भव्य उत्सव

17 सितंबर को रिसाली दशहरा मैदान में जगमगाएंगे सेवा और संकल्प के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की गौरवशाली सार्वजनिक सेवा…
विधायक ललित चंद्राकर निवास में विराजे भगवान गणेश

विधायक ललित चंद्राकर निवास में विराजे भगवान गणेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज  दुर्ग। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी…