• May 4, 2026

विधायक ललित चंद्राकर ग्राम कोलिहापुरी में निषाद बंधु जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए

विधायक ललित चंद्राकर ग्राम कोलिहापुरी में निषाद बंधु जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज संगठन युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित _दुर्ग जिला स्तरीय निषाद बंधु टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026_ का भव्य आयोजन ग्राम कोलिहापुरी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर _दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) माननीय श्री ललित चंद्राकर जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए_।

इस वर्ष पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के निषाद समाज के 13 परिक्षेत्रों से 13 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दो दिवसीय इस आयोजन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा, _“खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का ही माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। निषाद समाज द्वारा पहली बार इस तरह की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करना अत्यंत सराहनीय पहल है।”_

उन्होंने आगे कहा, _“मैं सभी सामाजिक बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं कि आप अपने समाज के युवाओं को खेल के मैदान तक लाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। हमारी सरकार भी ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं आयोजक मंडल को आश्वस्त करता हूं कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।”_ समाज के युवाओं में खेल को लेकर दिखा उत्साह और एकजुटता इस बात का प्रमाण है कि आने वाले समय में दुर्ग जिले से राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलकर समाज व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

*इस अवसर पर ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित*
निषाद समाज जिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. धनश्याम निषाद, उपाध्यक्ष बीरेंद्र निषाद, बुधारू राम निषाद, खिलावन निषाद, संतोष जलतारे, पीपरछेड़ी सरपंच श्रीमती ललिता निषाद, झोला सरपंच श्री कौशल निषाद, केवल निषाद, कोमल देव निषाद, वीरेंद्र निषाद, भोजराम निषाद, संतोषी निषाद, ईश्वर निषाद सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…