• May 4, 2026

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर धमधा भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट ने दिया बधाई संदेश

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर धमधा भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट ने दिया बधाई संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर धमधा भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट ने दिया बधाई संदेश। आज भारतीय जनता पार्टी मंडल धमधा में पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा की प्रचंड विजय एवं सरकार बनने के शुभ अवसर पर *मंडल अध्यक्ष श्री लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा: यह विजय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र की विजय है। पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति को हराकर राष्ट्रवाद जीता है। असम में विकास और शांति के नाम पर जनता ने तीसरी बार भाजपा पर भरोसा जताया है। वहीं पुदुचेरी में पहली बार कमल खिला है। यह सिद्ध करता है कि देश का हर कोना अब मोदी जी के नेतृत्व में एकजुट है।

धमधा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट जी ने आगे कहा: *पश्चिम बंगाल*: “बंगाल की जनता ने हिंसा और भ्रष्टाचार को नकारकर ‘सोनार बांग्ला’ बनाने के लिए भाजपा को चुना है। माँ दुर्गा और स्वामी विवेकानंद की धरती पर अब विकास की गंगा बहेगी। असम*: “असम में डबल इंजन सरकार ने घुसपैठ, बाढ़ और उग्रवाद पर लगाम लगाई। जनता ने विकास को निरंतरता दी है। पुदुचेरी*: “दक्षिण भारत में भाजपा का विस्तार अब रुकेगा नहीं। पुदुचेरी की जनता ने परिवारवाद को हराकर राष्ट्रवाद चुना है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…