• May 5, 2026

महापौर अलका बाघमार ने वार्ड 59 में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, नाली निकासी सुधार के दिए निर्देश

महापौर अलका बाघमार ने वार्ड 59 में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, नाली निकासी सुधार के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । नगर पालिक निगमनगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आज लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर, पार्षद श्रीमती नीलम शिवेंद्र परिहार, अरुण सिंह, शिवेंद्र परिहार,सहायक अभियंता राजेन्द्र ढबाले,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उपअभियंता पंकज साहू सहित निगम अमले के साथ वार्ड क्रमांक 59 कातुलबोर्ड हरिनगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पार्षद श्रीमती नीलम शिवेंद्र परिहार द्वारा क्षेत्र में नालियों में जमा गंदगी एवं जल निकासी की समस्या की शिकायत पर महापौर तत्काल मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नालियों में जमी गंदगी और अवरुद्ध जल निकासी को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
महापौर ने स्पष्ट रूप से कहा कि जहां-जहां नालियां क्षतिग्रस्त (डेमेज) हैं, उनका शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण रिपेयर किया जाए, ताकि पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित हो सके और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से मॉर्निंग निरीक्षण किया जाए और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।महापौर श्रीमती बाघमार ने वार्ड क्रमांक 59 हरिनगर के क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर समस्या का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग…