• May 6, 2026

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में अब नगर निगम द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सड़क सफाई कार्य में उल्लेखनीय तेजी लाई गई है।शहर क्षेत्र के अंतर्गत निगम प्रशासन द्वारा रोड स्वीपिंग (मशीन आधारित सफाई) कार्य को ट्रैफिक कम होने के पश्चात रात्रिकालीन समय में संचालित किया जा रहा है। इस पहल से न केवल सफाई कार्य में गति आई है, बल्कि दिन के समय यातायात भी प्रभावित नहीं हो रहा है।

उक्त आधुनिक मशीन की विशेषता यह है कि यह लगभग 15 किलोमीटर लंबी एवं 10 फीट चौड़ा क्षेत्रफल को मात्र 8 घंटे में साफ करने की क्षमता रखती है। इससे पहले यही कार्य मैन्युअल रूप से करने में लगभग एक सप्ताह का समय लगता था।

जानकारी के मुताबिक मशीन के माध्यम से सफाई कार्य में न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। उन्होंने बताया कि निगम का लक्ष्य है कि शहर की सभी प्रमुख सड़कों को नियमित रूप से मशीन के माध्यम से साफ कर नागरिकों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

नगर निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस नवाचार से शहरवासियों को साफ-सुथरी सड़कें मिलने के साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…