• May 7, 2026

सही दवा–शुद्ध आहार अभियान के तहत बेमेतरा में सख्त कार्रवाई

सही दवा–शुद्ध आहार अभियान के तहत बेमेतरा में सख्त कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान “सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” का बेमेतरा जिले में विधिवत संचालन किया जा रहा है। यह अभियान 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक जारी रहेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ एवं औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

*औषधि प्रकोष्ठ की सख्त कार्रवाई*
शासन के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर द्वारा गठित टीम के नेतृत्व में अभियान के तृतीय चरण के तहत 06 मई 2026 को बेमेतरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औषधि विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के तहत कुल 51 चालानी कार्यवाही की गई।

*दुकानदारों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश*
जांच के दौरान उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए की, तम्बाकू उत्पादों का उचित एवं नियमों के अनुरूप भंडारण करें, दुकान में धूम्रपान निषेध संबंधी बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, नाबालिगों को तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रखें |

*आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई*
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आने वाले दिनों में भी जिले के अन्य क्षेत्रों में इसी प्रकार की सख्त जांच एवं चालानी कार्यवाही जारी रहेगी, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा हो सके।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…