• May 7, 2026

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर कविगुरु का सफल मंचन, विधायक ललित चंद्राकर ने कहा- टैगोर के विचार आज भी प्रासंगिक

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर कविगुरु का सफल मंचन, विधायक ललित चंद्राकर ने कहा- टैगोर के विचार आज भी प्रासंगिक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बहुआयामी कला प्रशिक्षण संस्था गीत वितान कला केंद्र, रुआबांधा के तत्वावधान में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी कला मंदिर सभागार, सिविक सेंटर, भिलाई में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री मोना सेन (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, राज्य मंत्री दर्जा) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता *दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री ललित चंद्राकर* ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो. डॉ. संजय तिवारी (कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय), डॉ. आर.बी. सिंह (कुलपति, कामधेनु विश्वविद्यालय) तथा श्री नील कुमार शर्मा (मुख्य महाप्रबंधक एवं व्यापार इकाई प्रमुख, एन.एस.पी.सी.एल भिलाई) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

भिलाई इस्पात संयंत्र, ऑफिसर्स एसोसिएशन, एफ.एस.एन.एल, एन.एस.पी.सी.एल, बैंक ऑफ बड़ौदा भिलाई, जेना फ्लावर्स के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष सोमेन कुंडू ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्था की वार्षिक पत्रिका *“सोनार तोरी”* का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। साथ ही सभी अतिथियों को गुरुदेव का छायाचित्र स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया।

*विधायक ललित चंद्राकर जी का उद्बोधन*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा, _“गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर केवल एक कवि नहीं, बल्कि भारत की आत्मा थे। उन्होंने साहित्य, संगीत, कला और शिक्षा के माध्यम से पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति से परिचित कराया। ‘जन-गण-मन’ के रचयिता कविगुरु ने राष्ट्रवाद की जो परिभाषा दी, वह संकीर्णता से मुक्त और मानवता से जुड़ी थी।”_

श्री चंद्राकर ने कहा कि टैगोर का शांतिनिकेतन मॉडल आज की शिक्षा नीति के लिए भी प्रेरणा है। _“प्रकृति की गोद में, खुले आकाश के नीचे शिक्षा देना और विद्यार्थियों में सृजनात्मकता जगाना – यह गुरुदेव की सोच थी। नई शिक्षा नीति में भी हम यही प्रयास कर रहे हैं। ‘कविगुरु’ नाटक के माध्यम से 122 कलाकारों ने गुरुदेव के जीवन दर्शन को जिस खूबसूरती से मंच पर उतारा, वह अभिनंदनीय है। यह नई पीढ़ी को टैगोर से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।”_

उन्होंने गीत वितान कला केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि भिलाई जैसे औद्योगिक शहर में भारतीय कला और बंगाली संस्कृति को जीवित रखने का कार्य संस्था बहुत अच्छे से कर रही है। उन्होंने सभी कलाकारों और आयोजकों को सफल मंचन की बधाई दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ रवींद्र संगीत *“सुखेर माझे तोमाय देखेछी”* से हुआ, जिसकी प्रस्तुति संस्था के गायन विद्यार्थियों ने दी। वाद्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने गिटार एवं कीबोर्ड पर *“आकाश भरा सूरजो तारा”* की मनमोहक धुन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर गुरुदेव के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ड्रामा *“कविगुरु”* का मंचन संस्था के 122 कलाकारों द्वारा किया गया। इस नाट्य प्रस्तुति में रवींद्र संगीत, रवींद्र नाट्यम एवं नाटिका के माध्यम से साहित्य, मानवीय चेतना, प्रकृति प्रेम, शिक्षा पद्धति, राष्ट्रवाद तथा नारी सशक्तिकरण जैसे विषयों को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया।

प्रस्तुति में शांतिनिकेतन के दृश्य—कला भवन, उपासना गृह, पाठ भवन एवं संगीत भवन—का सजीव चित्रण किया गया, जिसमें प्रकृति की गोद में शिक्षा और साधना के स्वरूप को दर्शाया गया। नाटक का निर्देशन नृत्यमणी मिथुन दास द्वारा किया गया।

पार्श्व संगीत में चंद्रा बैनर्जी, डेनिल कोसरिया, हर्ष सोनटेके, अमन बराडे एवं रूद्रप्रसन्न जेना ने संगत दी। कविता पाठ जॉली चक्रवर्ती द्वारा तथा नाटक में आलेख पाठ रचना श्रीवास्तव एवं नीना बागची द्वारा प्रस्तुत किया गया।

अंत में श्रीमती रजनी सिन्हा द्वारा सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगी संस्थाओं एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नरेंद्र कुमार बंछोर, वंश बहादुर सिंह, वी.के. मोहम्मद, रमेश कुमार सोनवणे, शक्ति चक्रवर्ती, सोमेन कुंडू, प्रदीप कुमार मित्रा, सुधेंदु बागची, सुब्रत विकास चौधरी, राजकुमार ऊईके, सौरभ चक्रवर्ती, मनोज ठाकरे, शैलेश कुमार चाहंदे, अस्मिता बैनर्जी, स्वच्छ सेवा समिति भिलाई एवं ईश्वर कृपा सेवा समिति भिलाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Related News

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण का अवसर

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक…
साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक…
सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस व राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार-2026 के तहत कातुलबोर्ड प्राथमिक…