• May 7, 2026

सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस व राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस व राशन कार्ड

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार-2026 के तहत कातुलबोर्ड प्राथमिक शाला, वार्ड क्रमांक 60 में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 383 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 23 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष लंबित आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

शिविर नागरिकों के लिए खुशी और राहत लेकर आया। हितग्राही अमित भगत ने दोपहिया वाहन चलाने हेतु लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं सरिता श्रीवास्तव एवं रमेश शर्मा ने राशन कार्ड हेतु आवेदन दिया। विभागीय अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच उपरांत अमित भगत को लर्निंग लाइसेंस तथा सरिता श्रीवास्तव एवं रमेश शर्मा को नया राशन कार्ड शिविर स्थल पर ही प्रदान किया गया।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अपने करकमलों से हितग्राहियों को दस्तावेज सौंपे। हितग्राहियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि शिविर में ही उन्हें लर्निंग लाइसेंस एवं राशन कार्ड मिल जाएगा। उन्होंने शासन एवं प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शिविर में लगे 27 विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों एवं निराकरण की जानकारी ली।

इस दौरान अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का तत्परतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए गए। महापौर ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
शिविर में सिंधी समाज युवा विंग द्वारा सराहनीय पहल करते हुए आवेदन लेकर पहुंचे हितग्राहियों को ठंडी लस्सी पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, नीलेश अग्रवाल, पार्षद सुरूचि उमरे, रंजीता पाटिल,नीरा खिचरिया, ललिता ठाकुर, सावित्री दमाहे, शिवेंद्र परिहार, अरुण सिंह, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, प्रकाश चंद थवानी, मो. सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…