• May 8, 2026

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत दर्री निवासी श्रीमती आशा यदु को समाधान शिविर में राशन कार्ड प्रदान किया गया।

श्रीमती आशा यदु लंबे समय से राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रयासरत थीं, लेकिन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाने के कारण उन्हें खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में उन्होंने अपनी समस्या दर्ज कराई, जिस पर प्रशासन द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए उनका राशन कार्ड बनाकर उपलब्ध कराया गया।

राशन कार्ड मिलने से अब श्रीमती आशा यदु एवं उनके परिवार को शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ नियमित रूप से प्राप्त हो सकेगा। इससे परिवार को आवश्यक खाद्यान्न सुलभ होने के साथ आर्थिक राहत भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 “शासन आपके द्वार” की भावना को साकार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। यह अभियान आमजन और प्रशासन के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बना रहा है।

श्रीमती आशा यदु ने राशन कार्ड प्राप्त होने पर खुशी व्यक्त करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब उनके परिवार को खाद्यान्न की चिंता से राहत मिलेगी और उन्हें योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…