- May 8, 2026
पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बनने वाले घर के लिए ग्राम सहायिका द्वारा रुपयों के लेन देन की बात सामने आ रही है, ओमबाई निर्मलकर जिसका प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना द्वारा घर बना है, उससे ग्राम सहायिका द्वारा 5200 रुपया की मांग की जा रही है, शिकायत यह भी है कि उस ग्राम सहायिका ने उस महिला से अभद्रता भी की ,आवेश में व्यवहार किया, ऐसे में प्रश्न करना जरूरी है की इन जैसे लोगों का पद में बना रहना उचित है या नहीं जो अपने काम का वेतन सरकार से लेते है,गांव की योजनाओं के काम में बाधा बनते हुए, न तो अपना काम सही ढंग से करते है वरन काम करने के लिए आम जनता ,गरीब से पैसों की मांग करते है, इनका व्यवहार भी ऐसा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सरकार दे रही है उसमें भी रिश्वत की मांग करते है, गांव के विकास में इस जैसे तमाम लोगों को चिन्हांकित कर कार्यवाही करना आवश्यक है,जो सरकारी काम को होने देना नहीं चाहते,,भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते है, सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचने नहीं देते, रिश्वत ले कर काम करने वाले सभी दोषियों को चाहे वो किसी भी सरकारी योजनाओं में बाधक हो उनको जब तक कार्य मुक्त नहीं किया जाएगा, तो ऐसे लोगों का हौसला बुलंद होता रहेगा , सरकार की योजना न तो जनता तक पहुंचेगी,न ही कोई काम होगा , केवल शासन प्रशासन की अक्षमता पर सवालिया चिन्ह खड़ा होता रहेगा। एक ओर जहां सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, कलेक्टर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पात्र सभी अंतिम व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है, वहीं जिन लोगों का निर्माण अधूरा है उसको भी त्वरित गति से कराया जाने निर्देशित किया गया है, जिनके कार्य अधूरे हैं उसे शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए गए हैं,
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,





