• May 8, 2026

सुशासन तिहार 2026 बना ग्रामीणों के लिए खुशियों का त्योहार, कौड़िया के हितग्राहियों को मिला स्वामित्व प्रमाण पत्र, वर्षों की प्रतीक्षा हुई पूरी

सुशासन तिहार 2026 बना ग्रामीणों के लिए खुशियों का त्योहार, कौड़िया के हितग्राहियों को मिला स्वामित्व प्रमाण पत्र, वर्षों की प्रतीक्षा हुई पूरी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। प्रदेश शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन के लिए राहत, विश्वास और खुशियों का माध्यम बनता जा रहा है। जिलेभर में आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाया जा रहा है। इसी क्रम में नवागढ़ विकासखंड के ग्राम मोहतरा में आयोजित समाधान शिविर ग्राम कौड़िया के ग्रामीणों के लिए विशेष खुशी लेकर आया।

शिविर में ग्राम कौड़िया के कई हितग्राहियों को राजस्व विभाग द्वारा आबादी पट्टा एवं स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वर्षों से अपने भूमि अधिकार दस्तावेज की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों को जब स्वामित्व प्रमाण पत्र मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीणों ने इसे शासन की संवेदनशील पहल बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

समाधान शिविर में ग्राम कौड़िया के श्री कमल पिता गप्पू, श्री कुमार पिता मंगल, श्री तारण पिता दुकलहा, श्री विश्वसिंह पिता शिवप्रसाद एवं श्री अश्वनी पिता हिरदे को स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद हितग्राहियों ने कहा कि लंबे समय से वे अपने भूमि संबंधी दस्तावेज की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ।

हितग्राहियों ने बताया कि स्वामित्व प्रमाण पत्र मिलने से अब उन्हें अपनी भूमि का वैधानिक अधिकार प्राप्त हो गया है, जिससे भविष्य में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने, बैंक से ऋण प्राप्त करने एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

ग्रामीणों ने कहा कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब शासन स्वयं गांव तक पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है और उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों का शासन एवं प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में लगातार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। शासन की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में संतोष और उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातःकाल जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद…