• May 8, 2026

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पर आयोजन के लिए बेमेतरा में नोडल अधिकारी नियुक्त

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पर आयोजन के लिए बेमेतरा में नोडल अधिकारी नियुक्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व “अटूट आस्था के 1000 वर्ष” कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बेमेतरा जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह राष्ट्रीय स्मरणोत्सव 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक वर्षभर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुँचाना तथा सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सहभागिता के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करना है। संस्कृति विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत जिले में कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के समन्वय और प्रभावी संचालन के लिए जिला पंचायत बेमेतरा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेमलता पद्माकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश में नोडल अधिकारी को जिले में आयोजित होने वाली समस्त गतिविधियों के समन्वय, संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि शासन की मंशानुसार कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। यह आयोजन सांस्कृतिक चेतना, ऐतिहासिक गौरव एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…