• May 8, 2026

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय में शहर के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर बाजार अधिकारी अभ्युदय मिश्रा सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।

बैठक के दौरान आयुक्त श्री अग्रवाल ने बैंकर्स से कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों, रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ व्यवसाय करने वाले हितग्राहियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। ऐसे में पात्र हितग्राहियों के आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने चाहिए तथा सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।

बैठक में बैंक अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि लंबित प्रकरणों का निराकरण आगामी 15 दिवस के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। आयुक्त ने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा कि हितग्राहियों को बैंक स्तर पर किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो तथा दस्तावेजों की कमी होने पर उन्हें उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाए।

बैठक में निगम एवं बैंक के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु निगम के 7 कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने की जानकारी भी अधिकारियो द्वारा दी गई। ये कर्मचारी बैंक शाखाओं के साथ नियमित संपर्क बनाकर लंबित प्रकरणों की जानकारी संकलित करेंगे तथा हितग्राहियों की समस्याओं के निराकरण में सहयोग प्रदान करेंगे।
आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे व्यवसायियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है, इसलिए सभी विभाग एवं बैंक आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिल सके।


Related News

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातःकाल जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद…