• May 10, 2026

नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने निगम प्रशासन के निकम्मेपन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन में सहभागिता दर्ज कराने के लिए कांग्रेस के पूर्व पार्षदों से सहयोग मांगा है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व पार्षदों सर्वश्री अब्दुल गनी, देवकुमार जंघेल, लिखन साहू, अमृत लोढ़ा, संजय सिंह, अनिल देवांगन, मनोज चंद्राकर, भोला महोबिया, डॉक्टर छत्रसाल गायकवाड आदि से आज सुबह दादा-दादी नाना-नानी पार्क में मुलाकात कर कहा कि शहर में भीषण पेयजल संकट की स्थिति है। साफ सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। विकास कार्य ठप पड़े हैं, जो काम हो भी रहे हैं तो उसमें टेंडर घोटाला कर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जनहित से जुड़े इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस नगर निगम प्रशासन को कुंभकर्णी नींद से जगाने आंदोलन छेड़ने जा रही है। जिसमें पूर्व पार्षदों का सहयोग अपेक्षित है। उनके अनुरोध पर सभी पूर्व पार्षदों ने आंदोलन में पूर्ण सहयोग करने की बात कही। सभी पूर्व पार्षदों ने निगम आयुक्त के निज सहायक द्वारा हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्ति जनक पोस्ट करने की घटना की कड़ी निंदा भी की।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…