• May 13, 2026

पुराना बस स्टैंड इंदिरा मार्केट में बनेगी अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग, महापौर अलका बाघमार ने किया स्थल निरीक्षण

पुराना बस स्टैंड इंदिरा मार्केट में बनेगी अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग, महापौर अलका बाघमार ने किया स्थल निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड स्थित इंदिरा मार्केट में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण कार्य का महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने निगम अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया।इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,निलेश अग्रवाल,हर्षिका संभव जैन,कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद थवानी,राजेन्द्र ढबाले,पंकज साहू,सिद्धार्थ साहू सहित ठेकेदार मौजूद रहें।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य प्रारंभ कर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए ताकि शहरवासियों को शीघ्र बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध हो सके।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ते यातायात एवं बाजार क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को देखते हुए मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस परियोजना के पूर्ण होने से इंदिरा मार्केट एवं पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी तथा आम नागरिकों, व्यापारियों एवं बाहर से आने वाले लोगों को व्यवस्थित पार्किंग सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि निगम द्वारा शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं यातायात सुधार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मल्टीलेवल पार्किंग बनने से सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण लगेगा तथा बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति से भी राहत मिलेगी।
प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना बेसमेंट, ग्राउंड एवं दो फ्लोर सहित निर्मित की जाएगी।

परियोजना में लगभग 298 कार पार्किंग क्षमता विकसित की जाएगी। इसके अतिरिक्त परिसर में 11 दुकानों का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे नागरिक सुविधाओं के साथ व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

लगभग 17 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की निर्माण अवधि 18 माह निर्धारित की गई है। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को तकनीकी गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निगम के संबंधित अधिकारी, लोककर्म विभाग के कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित।


Related News

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार से लौटने के बाद फिर शुरू हुआ जनदर्शन: दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने निवास में सुनीं जनता की समस्याएं

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार से लौटने के बाद फिर शुरू हुआ जनदर्शन:…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
सुशासन तिहार शिविर में त्वरित समाधान, 30 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस, 3 हितग्राहियों को राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में त्वरित समाधान, 30 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विवेकानंद…
दुर्ग जिले में बनेगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

दुर्ग जिले में बनेगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिले के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा…