• May 13, 2026

सुशासन तिहार शिविर में त्वरित समाधान, 30 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस, 3 हितग्राहियों को राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में त्वरित समाधान, 30 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस, 3 हितग्राहियों को राशन कार्ड

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विवेकानंद सभागार में आयोजित समाधान शिविर में इस दौरान आयुक्त सुमित अग्रवाल और लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर ने कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,मो.सलीम सिद्दीकी,सहायक अभियंता गिरीश दीवान की मौजूदगी में नागरिको से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

विवेका नंद सभागार में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान – बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर अपनी मांगों और समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में कुल 619 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रधानमंत्री आवास, राजस्व -विभाग,राशन कार्ड,बिजली,सड़क,नाली निर्माण,शिकायत,अतिक्रमण शिकायत,मांग से जुड़े मामले दर्ज किए गए। जिसमे 475 मांग एवं 144 शिकायतों पर कार्रवाई के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

जनसमस्याओं के निराकरण में प्रशासन सक्रिय, शिविर में 30 युवाओं को लर्निंग लाइसेंस व 3 हितग्राहियों को राशन कार्ड आयुक्त सुमित अग्रवाल ओर प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर के द्वारा वितरित किया गया।

सुशासन तिहार शिविर में सीधे लाभ जनता तक पहुंचाना और उनकी शिकायतों का मौके पर समाधान करना। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने आवेदकों को शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया। शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासनिक सुविधाओं को सीधे वार्डों तक लाया जा रहा है, ताकि आमजन को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

इस अवसर पर नरेंद्र बंजारे, सजान जोसफ,दीपक साहू,गुलाब वर्मा,मनीष कोठारी,सविता साहू वार्ड संबधित पार्षदगण एवं अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे। नागरिकों ने सीधे प्रशासन से संवाद कर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु उत्साह दिखाया।

शिविर में पहुंचते ही आयुक्त सुमित अग्रवाल और प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों की संख्या एवं उनके त्वरित निराकरण की स्थिति की जानकारी ली।

सुशासन तिहार शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाडी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। गर्भवती महिलाओं को पोषक किट, फल, और आयरन/कैल्शियम की गोलियां वितरित की गईं,

जनसभा संबोधित करते हुए लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और अब समस्याओं का समाधान नागरिकों के द्वार तक पहुंचकर किया जा रहा है। शिविरों में अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की गई है, जिससे मौके पर ही प्रकरणों का निराकरण हो रहा है।


Related News

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार से लौटने के बाद फिर शुरू हुआ जनदर्शन: दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने निवास में सुनीं जनता की समस्याएं

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार से लौटने के बाद फिर शुरू हुआ जनदर्शन:…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
दुर्ग जिले में बनेगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

दुर्ग जिले में बनेगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिले के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा…
पुराना बस स्टैंड इंदिरा मार्केट में बनेगी अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग, महापौर अलका बाघमार ने किया स्थल निरीक्षण

पुराना बस स्टैंड इंदिरा मार्केट में बनेगी अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग, महापौर अलका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड स्थित इंदिरा मार्केट…