• May 16, 2026

शहर में जलसंकट, चौपट सफाई व्यवस्था, लंबित पेंशन, विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर 18 मई को कांग्रेस करेगी दुर्ग निगम का घेराव

शहर में जलसंकट, चौपट सफाई व्यवस्था, लंबित पेंशन, विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर 18 मई को कांग्रेस करेगी दुर्ग निगम का घेराव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग शहर में लगातार बढ़ रहे जल संकट को लेकर, पेंशनधारियों की लंबित पेंशन को लेकर शहर के विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले ने लगातार निगम प्रसाशन को अवगत कराया , मांग की लेकिन निगम द्वारा जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है शहर के 40 वार्डो में भीषण जल संकट की स्थिति है जहां टैंकर से भी पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। और ऐसे में भष्टाचार की मंशा से शक्ति नगर तालाब को खाली कर दिया गया। पेंशनधारियों को की कई माह से पेशन नहीं मिल रही । शहर की सफाई व्यवस्था चौपट है निगम का स्वच्छता अभियान केवल कागज की व्यवस्था है ना तो शहर की सफाई व्यवस्था हो रही है नहीं कचरा प्रबंधन किया जा रहा है । निगम द्वारा विकास कार्यों के लिए निकल गए टेंडर में भी अनियमित की जा रही है जिससे निगम को करोड़ों का नुकसान हो रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान में रहने वाले निवासियों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही है निगम की उदासीनता से जनता परेशान है इन सभी मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल कांग्रेस पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसियों की उपस्थिति में 18 मई को 11 बजे नगर निगम के खिलाफ बड़ा जंगी प्रदर्शन किया जाएगा नगर निगम का घेराव कर जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग करेंगे कांग्रेसी ।
प्रवक्ता नासिर खोखर ने बताया कि नगर निगम घेराव में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू दीपक दुबे,पूर्व महापौर आर एन वर्मा, शंकरलाल ताम्रकार,पूर्व सभापति राजेश यादव,अलताफ अहमद, सहित कांग्रेस के समस्त पार्षद पूर्व पार्षद,ब्लॉक अध्यक्ष,जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता गण, एवं कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी गण,कार्यकर्ता व आम जनता उपस्थित रहेगी ।

 


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…