• May 17, 2026

भाजपा ने सुरेंद्र साहू को जनपद क्षेत्र क्रमांक 4 से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया

भाजपा ने सुरेंद्र साहू को जनपद क्षेत्र क्रमांक 4 से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग/पाटन। भारतीय जनता पार्टी ने पाटन विधानसभा अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 4 में होने वाले उप चुनाव हेतु पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री सुरेंद्र कुमार साहू को प्रत्याशी घोषित किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि सुरेंद्र कुमार साहू संगठन में सक्रिय रहकर पार्टी की विचारधारा एवं जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण एवं क्षेत्र में सक्रिय जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि श्री साहू के नेतृत्व में क्षेत्र की जनता को सशक्त, सक्रिय एवं जनहितैषी नेतृत्व प्राप्त होगा तथा वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुरेंद्र कुमार साहू को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


Related News

पीएम आवास योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 700 से अधिक हितग्राहियों से होगी वसूली की तैयारी

पीएम आवास योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 700 से अधिक हितग्राहियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत स्वीकृत आवासों को अपूर्ण छोड़ने…
जनसमस्या निवारण शिविर में विधायक ईश्वर साहू ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जनसमस्या निवारण शिविर में विधायक ईश्वर साहू ने अधिकारियों को दिए सख्त…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आम जनता की मांगों, समस्याओं और शिकायतों का जमीनी स्तर पर त्वरित…
जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : प्रशासन

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में पेट्रोल एवं डीजल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के…