• May 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान की अंतिम तैयारी बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान की अंतिम तैयारी बैठक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन को लेकर अंतिम तैयारी बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 19 एवं 20 मई को राजनांदगांव के समीप सोमनी टोल प्लाजा के पहले स्थित संचिता लॉन में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में प्रशिक्षण वर्ग के अनुशासित, भव्य एवं सफल संपादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न व्यवस्थाओं एवं दायित्वों का निर्धारण कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यक्रम टोली सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान टोली संयोजक दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम टोली सदस्य तेखन सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं टोली सदस्य राजेंद्र पाध्येय तथा प्रशिक्षण वर्ग नियंत्रक संतोष सोनी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति एवं जनसेवा के मूल मंत्रों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग को सफल, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
श्री कौशिक ने आगे कहा कि आवास, भोजन, पंजीयन, अनुशासन, स्वागत, मंच व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियों का निर्धारण कर दिया गया है। साथ ही मैं सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि पूर्ण समर्पण एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

आयोजित बैठक को जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान के जिला संयोजक दिलीप साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं टोली सदस्य राजेंद्र पाध्ये, प्रशिक्षण वर्ग नियंत्रक संतोष सोनी ने भी संबोधित किया |
आयोजित बैठक में जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव,सह संयोजक अविनाश राजपूत, आई टी सेल जिला सह संयोजक उमेश गिरी,जुही चंद्राकर, राजेश सिंह राजपूत, प्रीति राजपूत लेखिका आढतिया मुकेश बेल चंदन हिमांशु सिंह अनिकेत यादव नितेश शर्मा सुरेश दीक्षित अबीर गोयल अजय उमरे दिनेश देशमुख गौरव शर्मा नीरज पांडेय कुंदन साहू कमलेश हिरवानी ताम्रध्वज साहू संदीप जैन ओमप्रकाश पांडेय मलखान सिंह लोधी दीपक सिन्हा सरस्वती साहू कल्पना जांगड़े विनय महोबिया रेखा चंद्राकर सखी ठक्कर आशुतोष यादव कमल सोनी श्वेता सिंह आराधना पांडेय विजय बनोठे आंचल यादव सहित बैठक की अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे |


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…