• May 18, 2026

बारिश पूर्व तैयारियों को लेकर महापौर व आयुक्त निर्देश, नालों की सफाई और जलभराव क्षेत्रों पर विशेष फोकस, शहर के प्रमुख नालों की सफाई तेज, जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी

बारिश पूर्व तैयारियों को लेकर महापौर व आयुक्त निर्देश, नालों की सफाई और जलभराव क्षेत्रों पर विशेष फोकस, शहर के प्रमुख नालों की सफाई तेज, जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र में आगामी बारिश को देखते हुए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम प्रशासन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

बारिश के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

नगर निगम द्वारा शहर के छोटे-बड़े नालों की सफाई युद्ध स्तर पर कराई जा रही है। विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है जहां हर वर्ष बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या उत्पन्न होती है। इसके अलावा मुख्य नालों से गाद निकालने एवं कचरा हटाने का कार्य भी तेजी से जारी है ताकि पानी का प्रवाह बाधित न हो।

50 सफाई गैंग की अतिरिक्त टीम तैनात

नगर निगम प्रशासन द्वारा बारिश पूर्व सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से लगभग 50 सफाई सफाई गैंग की अतिरिक्त टीम भी लगाई गई है। सुरुवात शंकर नाला मुक्तिधाम के पीछे से सुरुवात कर सुराना कालेज केलबाडी नाला सहित आज पोटिया नाला किया गया।
साथ ही जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर वहां विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।यह टीम संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए तत्काल सफाई कार्य करेगी।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि शहरवासियों को बारिश के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निगम प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। सभी नालों की समय पर सफाई कराई जा रही है तथा जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या रहती है वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा में पूर्ण की जाएं।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि निगम की टीम लगातार फील्ड में कार्य कर रही है। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जलभराव एवं नाली जाम जैसी समस्याओं से निपटने के लिए कंट्रोल व्यवस्था भी बनाई जा रही है ताकि शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल कार्यवाही की जा रही है।जन संपर्क/राजू बक्शी


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…