• May 18, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दुर्ग जिला भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से प्रारंभ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दुर्ग जिला भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से प्रारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ आज राजनांदगांव मार्ग स्थित सोमनी टोल प्लाजा के पहले सचिता लॉन में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में किया जा रहा है।
आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कुल 12 सत्र आयोजित होंगे, जिनमें संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्रवाद, सेवा, सुशासन एवं भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्ग जिला संगठन के अंतर्गत सभी 17 मंडलों में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। अब जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती एवं वैचारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग पार्टी कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं संगठनात्मक कौशल को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस आयोजन में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहभागी होंगे।


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…