• May 19, 2026

घुमका नगर पंचायत चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब

घुमका नगर पंचायत चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। नवगठित नगर पंचायत घुमका में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। भाजपा अधिकृत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती किरण वर्मा एवं सभी वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इस नामांकन रैली में दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं घुमका नगर पंचायत चुनाव प्रभारी श्री ललित चंद्राकर विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के साथ घुमका के सर्वांगीण विकास, सुशासन एवं जनसेवा का संकल्प लेते हुए नामांकन दाखिल कराया।

विधायक श्री ललित चंद्राकर ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “नामांकन रैली में उमड़ा यह जनसैलाब भाजपा के प्रति जनता के अटूट विश्वास और प्रचंड विजय का स्पष्ट संकेत है। नगरवासियों का उत्साह, समर्थन एवं आशीर्वाद यह दर्शाता है कि घुमका की जनता विकास, पारदर्शिता और जनहितकारी भाजपा सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है।”

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन का राज है। घुमका नगर पंचायत में भी भाजपा का बोर्ड बनने के बाद केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। नल-जल, सड़क, बिजली, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए डबल इंजन की सरकार पूरी ताकत से काम करेगी।

श्री चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस के शासन में घुमका विकास से वंचित रहा। अब नवगठित नगर पंचायत को भाजपा ही संवारेगी। हमारा एक ही संकल्प है- “सेवा, सुशासन और विकास”।

नामांकन रैली में हजारों की संख्या में नगरवासी, मातृशक्ति, युवा साथी ढोल-नगाड़ों, डीजे एवं भाजपा के झंडों के साथ शामिल हुए। पूरे नगर में “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “विष्णुदेव साय जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर,पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, मधुसूदन यादव, जितेन्द्र वर्मा
सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…